RBI Repo Rate: RBI ने पैदा की टेंशन,Repo Rate में किया बदलाव, क्या महंगे होंगे लोन और EMI,आइए जानते है पूरी खबर

RBI Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक ने आज बुधवार 7 अक्टूबर 2026 को मॉनेटरी पॉलिसी के अंतर्गत RBI Repo Rate में बड़ा बदलाव किया है वैश्विक परिस्थितियों और महंगाई को देखते हुए RBI ने Repo Rate को 0.25% बढ़ा दिया है RBI Repo Rate 5.25% से बढ़कर 5.50% हो गई है यह फैसला पिछले साढ़े तीन साल बाद आया है

RBI ने अपने Policy Stance को neutral के स्थान पर Calibrated Tightening कर दिया हैRBI Repo Rate से संबंधित

RBI ने Repo Rate को क्यों बढ़ाया

RBI ने Repo Rate से संबंधित यह फैसला इसलिए लिया है मिडिल ईस्ट के बढ़ते तनाव से कच्चे तेल की कीमत में उछाल, वैश्विक बाजार की अस्थिरता, महंगाई की आशंकाओं से Repo Rate में बदलाव किया है

रेपो रेट के बढ़ाने का फैसला मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की सर्वसम्मति से लिया गया है

RBI ने POLICY STANCE को NEUTRAL के स्थान पर Calibrated Tightening क्यों किया है

RBI का मानना है कि आने वाले समय में वैश्विक बाजारों की अस्थिरता , मिडिल ईस्ट की तनाव पूर्ण स्थिति,कच्चे तेल की कीमत का लगातार बढ़ना ताकि भारतीय बाजारों पर महंगाई का दबाव बढ़ सकता है इसी आशंका को देखते हुए पॉलिसी स्टेंस को neutral ना रखकर calibrated tightening यानि अब RBI महंगाई के लिए कीमतों को स्थिर ना रखकर कीमतों में महंगाई के नियंत्रण के लिए समय समय पर कीमतों की ब्याज दर में बदलाव कर सकता है

महंगाई और GDP को लेकर RBI ने क्या कहा

RBI Repo Rate के साथ साथ रिटेल महंगाई का भी अनुमान जताया है RBI ने रियल GDP growth को 7.1% तक बढ़ने का अनुमान लगाया है

लेकिन रिटेल महंगाई को देखते हुए 5.2% बढ़ने का अनुमान लगाया है सीधे तौर पर कहा जाए तो आम जन की रोजमर्रा की वस्तुएं चाहे खाने पीने की हो या फिर स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी हो ये सभी 5.2% के अनुमान से बढ़ने का अनुमान लगाया है।

क्या Home ओर EMI पर असर पड़ सकता हैजैसे ही Repo Rate बढ़ेगी तो इसका असर होम लोन,कॉरपोरेट लोन, व्हीकल लोन इत्यादि पड़ेगा। जिससे किसी भी लोन पर आने वाली EMI की समय अवधि भी बढ़ेगी।

RBI Repo Rate: home और EMI पर असर

अब ग्राहकों के लिए पहले की तुलना में होम लोन और व्हीकल लोन महंगे हो सकते हैं

RBI ने कब कब Repo Rate में बदलाव किया

RBI ने 2023 में रेपो रेट में बदलाव किया था 0.25% से बढ़ाकर रेपो रेट 6.50% तक पहुंच गया था। फिर बाद में विभिन्न प्रकार से रेपो रेट में बदलाव लाया। 2025 में रेपो रेट का कट साइकिल शुरू किया। जिसमें RBI ने Repo Rate 6.50% से घटाकर 5.25% तक कर लिया था

आज 7 अक्टूम्बर 2026 को एक बार पुनः Repo Rate में बदलाव करके 5.50% कर दिया है

निवेशकों के लिए RBI का फैसला क्या मायने रखता है

RBI के द्वारा Repo Rate बढ़ेगा तो इसका असर लोन के साथ साथ शेयर बाजार, बैंकिंग सेक्टर,फाइनेंस सेक्टर, कंपनी, आम व्यक्ति की आय और दूसरी चीजों पर असर पड़ेगा।

महंगाई की स्थिरता लाने के लिए RBI की Repo Rate में बदलाव का फैसला भी जरूरी है अब आने वाले समय में यह देखना होगा की RBI महंगाई और अन्य विषयों को लेकर कैसे फैसले लेती है

आज का शेयर बाजार:Trent के शेयर में भयंकर उछाल,इनके साथ Finance stock,Bank, Private Bank और Reliance Industries के शेयर भी चमके,Nifty और Sensex में लगभग 1% की बढ़त,RBI के फैसले का भी इंतजार

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। यहां किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top