आज का शेयर बाजार: भारतीय शेयर बाजार में 6 सितंबर 2026 को एक सकारात्मक उछाल देखने को मिला। शेयर बाजार में मुख्य रूप से Trent के शेयर में भयंकर उछाल आया। इनके साथ ही Finance stock,Bank,Private Bank और Reliance Industries के शेयर में तेजी नजर आई। Nifty और Sensex ने लगभग 1% के आसपास उछाल दिखाया। निवेशकों की नजर आगामी Rbi के फैसले पर भी है।
Nifty और Sensex में लगभग 1% की तेजी आई
आज शेयर बाजार के मंगलवार के दिन निफ्टी में 0.98% की तेजी देखने को मिली। और Sensex में 0.95% की तेजी देखने को मिली। तेजी के कारण nifty index ने 22,776.10 और sensex index ने 73,067.81 के स्तर छुकर बंद हुआ।
हाल ही में गिरावट के बाद खरीदारी होने पर दोनों सूचकांक में सोमवार के दिन भी 0.6% की तेजी आई थी।
बैंकिंग और फाइनेंस के शेयरों में आई तेजी
आज के शेयर बाजार में 6 सितंबर 2026 को मंगलवार के दिन फाइनेंस और बैकिंग सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। Finance,Bank और Private Bank के इंडेक्स में 0.75% से 1.5% की तेजी देखने को मिली।
Axis bank में 2.1% और Kotak mahindra Bank में 3.8% की खरीदारी देखने को मिली। हाल ही में बैंक और फाइनेंस के बिजनेस अपडेट में लोन और डिपॉजिट की अच्छी ग्रोथ के कारण निवेशकों का भरोसा बढ़ा है
Reliance Industries में खरीदारी
शेयर बाजार में दबदबा बनाने वाली रिलायंस इंडस्ट्री के शेयरों में बढ़त देखने को मिली है यह बढ़त लगभग 2.7% दर्ज की गई है रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़ी रिलायंस जिओ टेलीकॉम एवं डिजिटल सेवाएं देने वाली कंपनी के आईपीओ की खबर सामने आने से बाजार में चर्चा का विषय बना है
हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के पूर्णकालिक निदेशक अनंत अंबानी का किसानों और कृषि से संबंधित निवेश को लेकर निवेशकों की रिलायंस की और दिलचस्प अधिक बढ़ी है
Trent के शेयर में आया भयंकर उछाल
आज शेयर बाजार में Trent के शेयर में जोरदार उछाल आया है फैशन और रिटेल में ग्राहकों की पसंद बन चुकी Trent कंपनी ने आगामी सितंबर तिमाही का अपडेट के आधार पर 23% को वृद्धि का अनुमान जताया है
आज शेयर बाजार मंगलवार को Trent के शेयर में 12.6% की तेजी आई। जो निवेशकों के लिए जिज्ञासा का शेयर बना।
इसके बाद dabur और Godrej Consumer सितंबर तिमाही के अपडेट के आधार पर शेयर की मजबूती देते हुए शेयर 2.7% और 4.2% तक बढ़े।
मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों में उछाल
आज शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप के इंडेक्स 1.1% और 1.6% की तेजी देखी गई। आज 16 सेक्टर में से 14 सेक्टर हरे रंग के साथ यानी बढ़त के साथ बंद हुए।
कच्चे तेल के भाव में गिरावट
कच्चे तेल में के भाव में गिरावट में गिरावट से आज शेयर बाजार में तेजी आई। कच्चा तेल 2% से गिरकर 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ पहुंचा। मिडिल ईस्ट में सप्लाई के बढ़ने से और G7 के सप्लाई की प्रतिबद्धता से तेल के भाव में कमी आई।
RBI के फैसले का इंतजार
बुधवार को आने वाले RBI के ब्याज दर के फैसले पर रहने वाली है बाजार के एक्सपर्ट का मानना है कि RBI के द्वारा लिए गए ब्याज दरों के फैसले पर टिप्पणी काफी महत्वपूर्ण रहेगी।
और गुरुवार के दिन TCS के तिमाही नतीजे भी महत्वपूर्ण रहेंगे।
निवेशकों के लिए
आज शेयर बाजार के निफ्टी और सेंसेक्स के इंडेक्स में तेजी देखने को मिली। साथ ही बैंक,फाइनेंस और प्राइवेट बैंक के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली। और रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में भी तेजी आई। अब निवेशकों की नजर बुधवार को आने वाली RBI के ब्याज दरों के फैसलों और उनकी टिप्पणी तथा कंपनियों के तिमाही नतीजे पर रहेगी।
निवेशको को यह ध्यान रखना होगा शेयर बाजार की तेजी और गिरावट को देखते हुए निवेश में जल्दबाजी करना जोखिम से खाली नहीं है निवेश करते समय कंपनी के फंडामेंटल और कंपनी की निम्न जानकारी लेकर अपना अंतिम फैसला लेना चाहिए।
HDFC BANK Q2 का Deposite बढ़ा:CEO ओर MD Anup Bagchi 27 अक्टूम्बर को पदभार संभालेंगे
Pingback: RBI Repo Rate: RBI ने पैदा की टेंशन,Repo Rate में किया बदलाव, क्या महंगे होंगे लोन और EMI,आइए जानते है पूरी खबर - MarketSensehindi