सेंसेक्स निफ्टी गिरा: आज भारतीय शेयर बाजार में गुरवार को एक तेज गिरावट नजर आई। जिसका कारण सेंसेक्स का लगभग 1045 अंक गिरकर 71593.24 के स्तर पर पहुंच गया। जहां दूसरी ओर निफ्टी 371.25 अंक गिरकर 22,231.80 का स्तर पहुंच गई।
शेयर बाजार के गिरने के कई करना हो सकते है लेकिन मुख्यत देखा जाए तो वैश्विक बाजार की अस्थिरता, वैश्विक राजनीतिक तनाव, मिडिल ईस्ट की टेंशन, क्रूड ऑयल के भाव का बढ़ना,RBI की सख्त नीति,FIIs की दबा के सेलिंग इत्यादि पहलू सेंसेक्स निफ्टी गिरने के कारण बने।
सेंसेक्स और निफ्टी में आई गिरावट
आज शेयर बाजार ऐसा गिरा कि फिर खड़ा ही नहीं हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी की गिरावट भी चौंकाने वाली रही। कई निवेशकों के पैसे भी स्वाहा हुए। सेंसेक्स में गिरावट 1.44% की देखी गई जो लगभग 1045 अंक गिरकर 71593.24 के स्तर पर पहुंचा। वही निफ्टी भी 1.64% से गिरकर 371.25 अंक के साथ 22,231.80 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी नया 52 वीक लो भी बनाया।
FIIs ने की दबा के सेलिंग
शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी के गिरावट के पीछे FIIs के दबा के सेलिंग करना माना गया है आज मार्केट के खुलते ही विदेशी संस्थागत निवेशक ने लगातार बिकवाली ही की है
जब भी FIIs सेलिंग करते है तो भारतीय शेयर बाजार के इंडेक्स पर दबाव पड़ता है जिससे मार्केट में एक अस्थिरता का माहौल बनता है ओर बाजार में गिरावट की एक बड़ी रैली आती है
RBI की Repo Rate का बढ़ाना और नियम को सख्त करना
भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में बदलाव करके बढ़ाया है भारतीय रिजर्व बैंक का अनुमान है कि उन्होंने महंगाई की आशंका को देखते हुए रेपो रेट में बदलाव किया। जो बदलाव पिछले तीन साल में हुआ है रेपो रेट के बढ़ाने से निवेशकों ने आशंका की कंपनियों के कर्ज पर ब्याज, बैंक के कर्ज पर ब्याज, EMI के बढ़ने से निवेशकों बिकवाली करी। जिससे सेंसेक्स निफ्टी में तेजी से गिरावट आई । इसके साथ RBI के सख्त नियम के अंतर्गत रेपो रेट को neutral के स्थान पर Calibrated Tightening के अंतर्गत रखा है
क्रूड ऑयल के भाव में बढ़ोतरी
मिडिल ईस्ट में चलते तनाव,वैश्विक राजनीतिक में तनाव, वैश्विक बाजार में अस्थिरता से क्रूड ऑयल के भाव में बढ़ोतरी हुई है जिससे भारतीय बाजार अपने आवश्यकता की पूर्ति कच्चे तेल को लाकर प्राप्त करता है भाव बढ़ने आयात के बिल में बढ़ोतरी होगी। जिसके खर्च का असर आम इंसान की जेब से निकलेगा, इसी कारण से शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट बनी।
कौनसे सेक्टर पर लगा लाल थप्पा
आज शेयर बाजार में सेंसेक्स निफ्टी के इंडेक्स में लाल निशान के साथ बंद हुए। निफ्टी50 मिडकैप में 2.71% की गिरावट देखने को मिली। वही सेक्टर को देखा जाए तो निफ्टी मेटल में 3% की गिरावट दर्ज की गई।
कौनसे शेयरों में हरा थप्पा लगा
भले ही आज शेयर बाजार में गिरावट आई लेकिन कुछ शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए। BSE पर infosys, Tech mahindra, और Axis bank ये सभी हरे रंग के निशान से बंद हुए।
निवेशकों के लिए
मौजूदा समय में सभी को मार्केट में संभलकर रहना हीं स्वयं की जीत है अभी मार्केट की स्थिति में FIIs की सेलिंग, मिडिल में तनाव, वैश्विक राजनीतिक तनाव, क्रूड ऑयल के भाव लगातार बढ़ना यह बाजार के लिए चिंता का विषय भी है साथ ही RBI की सख्त नीति ने बाजार में डर का माहौल पैदा हो गया है
निवेशकों को यह ध्यान रखना होगा कि किसी भी कंपनी में निवेश से पहले उसकी फंडामेंटल, बैलेंस शीट, कर्ज इत्यादि सभी पहलुओं को जांच करके अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लेकर ही निवेश करे
Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। यहां किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लें।
Pingback: TCS Q2 Result FY27: TCS के मुनाफे ने चौंकाया,शेयरधारकों को डिविडेंड के रूप में मिलने वाला है बड़ा गिफ्ट, Porsche और Best