HDFC BANK Q2 UPDATE: HDFC Bank ने सितंबर महीने 2026 में अपने Q2 के एडवांस और डिपाजिट की जानकारी दी है HDFC Bank ने अपने अपडेट्स में एडवांस और डिपाजिट के सालाना वृद्धि के बारे में बताया है यह जानकारी ऐसे समय में दी गई है की बैंक के MD और CEO Anup Bagchi की नियुक्ति हो चुकी है।
मोटे तौर पर देखा जाए HDFC Bank Q2 के सितंबर तिमाही के दौरान डिपॉजिट वृद्धि को अलग-अलग रूप में दर्शाया है।
HDFC Bank के Advances (loan) में वृद्धि
यहां एचडीएफसी बैंक ने Advances से मतलब यानी लोन से किया है सितंबर तिमाही 2026 Q2 के अंतिम चरण में सालाना आधार पर लोन में वृद्धि 15.3% हुई है जो लगभग ₹33,075 अरब है
वही केवल सितंबर तिमाही का Q2 का Advances(loan) 14% से बढ़कर ₹31,872 अब हो गया है
HDFC Bank का Deposit में कितनी ग्रोथ
HDFC Bank ने Deposit के आंकड़ों को अलग-अलग चरण के भांति बताया है
पहले चरण सितंबर तिमाही Q2 2026 में Average Deposit सालाना आधार पर 16.8% से बढ़कर ₹31,665 अरब हो गया है
इसी दौरान दूसरे चरण में Average CASA Deposit 10.7% से बढ़कर रुपए 9,712 हो गया है वहीं तीसरे चरण में Average Time Deposit 19.7% की बढ़ोतरी के साथ रुपए 21,952 अरब हो गया है
लेकिन 30 सितंबर 2026 तक बैंक का CASA Deposit ₹10,520 अरब हो चुका है जो गत वर्ष की तुलना में 10.8% से ज्यादा है इस वर्ष का Time Deposit 22.8% से बढ़कर लगभग ₹22,755 अरब हो गया है।
HDFC Bank ने 11.5 बिलियन डॉलर FCNR Deposit के माध्यम से जुटाए
† FCNR Deposit क्या है
FCNR का पूरा नाम Foreign currency non resident है आसान भाषा में कहे तो कोई NRI भारत के किसी भी बैंक में (वहां की करेंसी) डॉलर को जमा करवाता है इसे ही FCNR Deposit कहा जाता है
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट के माध्यम से 11.5 बिलियन डॉलर जुटाए है यह प्रक्रिया RBI के SWAP Facility के तहत की गई है यह प्रक्रिया 8 जून 2026 को शुरू हुई थी और 31 अगस्त 2026 को FCNR से पैसे जुटाए गए।
HDFC BANK ने BOND भी जारी किए
HDFC BANK ने विदेशी मुद्रा को जुटाने के लिए BOND भी जारी किए है इन बॉन्ड की धनराशि 2.5 बिलियन डॉलर रखी है जिनका संबंध US dollar denominated senior unsecured bonds से है
Anup Bagchi 27 अक्टूम्बर को पद संभालेंगे
HDFC Bank के Q2 के अपडेट के साथ नेतृत्व में भी बदलाव हुआ है जिसमें Anup Bagchi 27 अक्टूम्बर को HDFC Bank के MD और CEO का पदभार संभालेंगे। जिनका कार्यकाल लगभग 3 साल का रहेगा।
वर्तमान में Anup Bagchi Icici prudential life insurance कंपनी के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर है एचडीएफसी के वर्तमान डायरेक्टर और सीईओ शशिधर जगदीश है जिनका कार्यकाल 26 अक्टूबर 2026 तक समाप्त हो जाएगा।
निवेशकों के लिए
HDFC BANK के advances(Loan) system और deposit में वृद्धि नज़र आई है बैंक ने deposit में 18.8% और loan में 16.3% की वृद्धि दर्ज की गई है
कुल मिलाकर HDFC Bank सितंबर तिमाही Q2 के अवलोकन में loan ओर deposit में बहुत अच्छी वृद्धि हुई है निवेशको को बैंक के कार्यों और आगे आने वाली तिमाही नतीजों पर ओर साथ ही बैंक के नए CEO और MD की रणनीतियों पर रखनी होगी।
Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। यहां किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लें।