NSE IPO 2026: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया (NSE) में अब कोई देरी नहीं। जल्द ही आईपीओ निवेशकों लिए खुलने जा रहा है NSE IPO का प्राइस बैंड ₹1700 से लगाकर ₹1785 प्रति शेयर के मध्य रखा गया है कंपनी ने आईपीओ को ऑफर फॉर सेल रखा है यानी कंपनी के इस इशू से कोई पैसा नहीं मिलेगा। बल्कि उपस्थित शेयरधारक अपने शेयर बेचेंगे।
NSE IPO की खबर से ग्रे मार्केट मे भी हलचल हुई है बाजार के एक्सपर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट का प्रीमियम 191 रुपए प्रति शेयर बताया जा रहा है हालांकि जीएमपी में पिछले कुछ दिनों से गिरावट देखी गई है
NSE IPO का विवरण
कंपनी का पूरा नाम नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया (NSE) के नाम से जाना जाता है कंपनी ने अपने आईपीओ का साइज 22,568.9 करोड़ रखा गया है कंपनी का प्राइस बैंड ₹1700 से 1785 रुपए प्रति शेयर है कंपनी ने अपना फेस वैल्यू ₹1 रखा है
NSE IPO की तारीखें
NSE IPO खुलने की तारीख 17 सितंबर 2026 को तय की गई है जबकि बंद होने की तारीख 21 सितंबर 2026 तक रखी गई है एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ भरने की तारीख 16 सितंबर 2026 रखी गई है
NSE IPO की अलॉटमेंट और लिस्टिंग तारीखें
कंपनी ने संभावित अलॉटमेंट तारीख 22 सितंबर 2026 रखी है और लिस्टिंग की तारीख 24 सितंबर 2026 रखी है
NSE IPO का लॉट साइज और इश्यू का प्रकार
NSE IPO में प्रति एक लॉट में 8 शेयर रखे गए है जबकि कंपनी का इश्यू का प्रकार ऑफर फॉर सेल रखा गया है ऑफर फॉर सेल में कम्पनी कोई शेयर इश्यू नहीं करेगी। जबकि मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर बेचेंगे।
NSE IPO में बेचने वाले शेयरधारक
इस IPO में मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। जिसमें 12,64,36,650 इक्विटी शेयर शामिल है
प्रमुख बेचने वाले शेयरधारक :
- स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया:1,59,69,410 शेयर तक
- कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड:1,18,74,060 शेयर तक
- अरंडा इन्वेस्टमेंट: 1,12,46,336
- MS STRATEGIC: 1,10,00,000 शेयर तकNSE क्या काम करती है

National Stock exchange भारतीय शेयर बाजार का मुख्य भाग है इसका मुख्य काम बाजार की सेवाओं को उपलब्ध करवाना। जिसमें यह ट्रेडिंग, लिस्टिंग, future and option, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, करंसी डेरिवेटिव्स,कैश मार्केट इत्यादि सेवा उपलब्ध करवाती है
कंपनी की मुख्य कमाई ट्रेडिंग शुल्क, लिस्टिंग फीस, डेटा सेवाएं इत्यादि से करती है
NSE का मार्केट में डेटा
NSE का मार्केट में डेटा बहुत बड़े पैमाने पर फैला हुआ है। आईए जानते है
- 26.13 करोड़ से अधिक निवेशक रजिस्टर खाते।
- 1,328 ट्रेडिंग सदस्य
- 13.23 करोड़ यूनिक रजिस्टर निवेशक
- 3,005 लिस्टेड कंपनिया
भारतीय शेयर बाजार में NSE का पूंजी के क्षेत्र में बहुत बड़ा नेटवर्क है
NSE IPO की वित्तीय जानकारी
वित्तीय वर्ष कुल आय शुद्ध मुनाफा
FY 24 16352.06 करोड़ 8305.74 करोड़
FY 25 19,176.83 करोड़ 12187.69 करोड़
FY 26 18,713.37 करोड़ 10,302.06 करोड़
इससे यह पता लगता है कि फाइनेंशियल ईयर 2026 में कंपनी को मुनाफे में कमी आई है जिससे निवेश से पहले कंपनी के वित्तीय प्रदर्शनों को देखना जरूरी है
NSE की ताकत
मजबूत बाजार स्थिति
NSE भारतीय शेयर बाजार का सबसे बड़ा नेटवर्क है जिसके करोड़ों में निवेशक और कई बड़े ट्रेडिंग सदस्य है
कमाई के कई साधन
कंपनी के पास कमाई के कई साधन है कंपनी लिस्टिंग के माध्यम से, क्लियरिंग, डाटा ,ट्रेडिंग माध्यम से अपनी कमाई करती है
बड़ी मात्रा में निवेशक
कंपनी के पास कई मात्रा में निवेशक है इनके डिमैट अकाउंट इसी NSE अकाउंट पर खुले हुए है
तकनीकी
NSE प्लेटफॉर्म में कई बड़े लेनदेन होते हैं इसलिए तकनीकी दृष्टि से यह एक मजबूत प्लेटफार्म है
NSE IPO का मुख्य फोकस
कंपनी का मुख्य फोकस शेयर धारकों को शेयर बेचने के लिए अवसर देना और कंपनी के इक्विटी शेयरों को BSE पर लिस्ट करवाना। लिस्टिंग से कंपनी की वैल्यू और विश्वसनीयता बाजार में बढ़ेगी। और मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर बेचकर बाजार में कारोबार का हिस्सा बनेंगे।
निष्कर्ष
NSE IPO 2026 बाजार के लिए बहुत बड़ा आईपीओ है निवेशको के लिए यह एक उत्साह वाला आईपीओ है इस कंपनी में कमाई निवेशकों के लिए चर्चा का विषय बनाती है
यह आईपीओ भारत का सबसे चर्चित आईपीओ है इस कंपनी से कई बड़े निवेशक जुड़े हुए हैं तो दूसरी और कई बड़े ट्रेडर भी जुड़े हुए हैं यदि आप इस कंपनी निवेश करना चाह रहे हैं तो अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह अवश्य ले।
Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। यहां किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लें।

Pingback: Gold Silver news: चांदी जाएगी ऊपर, एक्सपर्ट ने भी माना, 3.25 लाख का टारगेट दिया - MarketSensehindi