SS Retail IPO Day 3: भारतीय शेयर बाजार में आईपीओ की लगातार हलचल बनी हुई है SS Retail IPO Day 3 के दिन 103.3 गुना सब्सक्राइब हुआ। जिसमें कंपनी का GMP 137 रुपए बताया गया। कंपनी के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से लिस्टिंग के बाद इसका अनुमानित मूल्य 561 रुपए तक पहुंच सकता है। साथ ही जीएमपी के हिसाब से इसका लिस्टिंग 32.31% है
हालांकि निवेशकों को यह समझना होगा कि जीएमपी केवल एक अनुमानित संकेतक है ना कि एक शुद्ध रूप लिस्टिंग परिणाम। यह केवल बाजार की धरना को समझने के लिए किया जाता है वास्तविक प्राइस लिस्टिंग के दिन मालूम लगता है 
SS Retail IPO का 18 सितंबर 2026 सब्सक्राइब का अंतिम दिन था। कंपनी का आईपीओ अपने पहले दिन 1.4 गुना भरा दूसरे दिन 5.61 गुना और और तीसरे अंतिम दिन 103.3 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसी के साथ रिटेल इन्वेस्टर ने 36.36 गुना सब्सक्राइब किया। नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर ने 143.32 * सब्सक्राइब किया। जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर ने रिकॉर्ड तोड़ 203.63 गुना सब्सक्राइब किया।
इसमें रिटेल की तुलना में नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर सबसे अधिक सब्सक्राइब करके कंपनी की ओर मजबूती दिखाई।
SS Retail IPO में GMP में बदलाव
SS Retail IPO के GMP अलग-अलग प्रकार से बदलाव देख गए। शुरू में जीएमपी ₹80 से बढ़कर 106 रुपए तक पहुंचा बाद में₹120 तक आ पहुंचा। SS Retail IPO के GMP में गिरावट देखने को मिली। फिर 17 सितंबर के बाद जीएमपी में पुनः तेजी देखने को मिली। और 18 सितंबर को जीएमपी 137 रुपए आ पहुंचा।
SS Retail IPO की मुख्य जानकारी
SS Retail IPO का प्राइस बैंड ₹403 से ₹424 प्रति शेयर रखा गया। आईपीओ का कुल इश्यू साइज ₹500 करोड़ रुपए है। जिसमें 360 करोड़ के प्राइस इशू और 140 करोड़ के OFS शामिल है आईपीओ का लॉट साइज 35 शेयर है आईपीओ 16 सितंबर 2026 को खुला था और 18 सितंबर 2026 को बंद हुआ। आईपीओ की लिस्टिंग 23 सितंबर 2026 को रखी गई है जिसकी लिस्टिंग सूचकांक BSE और NSE दोनों पर हो सकती है
SS Retail क्या काम करती है
SS Retail का मुख्य काम मोबाइल एसेसरीज और इलेक्ट्रॉनिक आइटम को स्टोर के माध्यम से सेल करना है यह अपना बिजनेस मॉडल 5 राज्यों में फोकस कर रही है जिसमें मुख्य महाराष्ट्र,कर्नाटक, गोवा मध्यप्रदेश,गुजरात है कंपनी के पास अपने 503 भारत में है जिसमें से 458 स्टोर महाराष्ट्र में है यह कंपनी फ्रेंचाइजी मॉडल पर भी काम करती है और यह भारत में मेट्रो सिटी और मिनी मेंट्रो सिटी पर भी फोकस करती है 
निवेशकों के लिए
SS Retail IPO के निवेशकों को यह ध्यान रखना होगा कि GMP केवल एक अनुमानित संकेतक है जीएमपी को देखकर निवेश करने से पहले बचे। निवेश से पहले कंपनी की वित्तीय स्थिति, जोखिम,कंपनी की वैल्युएशन इत्यादि की जानकारी रखनी पड़ती है
निष्कर्ष
SS Retail IPO Day 3 का सब्सक्रिप्शन 103.3 गुना सब्सक्राइब हुआ, कंपनी को इश्यू साइज ₹500 करोड़ है GMP में ₹137 बढ़ा।जिससे कंपनी की ऊपर प्राइस बैंड में GMP के जुड़ने से ₹561 का लिस्टिंग प्राइस आ पहुंचा।
Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। यहां किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लें।
Pingback: Stock to Buy Weekly: ब्रोकरेज ने दी सकारात्मक राय इन 3 शेयरों में, 34% से 52% तक उछल आ सकता है - MarketSensehindi