TCS Q2 Result FY27: TCS के मुनाफे ने चौंकाया,शेयरधारकों को डिविडेंड के रूप में मिलने वाला है बड़ा गिफ्ट, Porsche और Best Buy के साथ डील, AI बिजनेस में तेजी,जानते है पूरा मामला

TCS Q2 Result FY27: टाटा ग्रुप की सहायक कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने सितंबर तिमाही Q2 के परिणाम घोषित किए। कंपनी के मुनाफे में थोड़ी कमी आई है तो कंपनी के आय में वृद्धि हुई है। TCS ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का गिफ्ट भी देने का ऐलान किया है

TCS ने Porsche और Best buy जैसी कंपनी से डील भी की है कंपनी डिजिटल तकनीक और AI पर काम करने में तेजी दिखा रही हैTCS Q2 RESULT FY27

TCS की आय और मुनाफा

TCS ने रिजल्ट के माध्यम से हवाला देते हुए अपनी आय को  7.64 अरब डॉलर बताया है। जो पिछली साल के इस तिमाही की तुलना में 2.4% की बढ़ोतरी मानी है

TCS के रिजल्ट में कंपनी शुद्ध मुनाफे के बारे में जानकारी दी है कंपनी के पिछली साल के सितंबर Q2 के मुनाफे से इस साल सितंबर Q2 के मुनाफे में कमी आई है इस साल Q2 का मुनाफा 1.45 अरब डॉलर रहा।जो पिछली साल इस तिमाही में 1.46अरब डॉलर था।

शेयरधारकों को TCS देगी 12 रुपए का डिविडेंड?

TCS ने Q2 के रिजल्ट के माध्यम से शेयरधारकों को ₹12 का डिविडेंड देने का ऐलान किया है डिविडेंड का लाभ केवल उन्हीं  शेयरधारकों को मिलेगा जो पहले से कंपनी के साथ जुड़े हुए है या मौजूद रिकॉर्ड डेट से पहले जुड़ने वाले है TCS ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट को 14 अक्टूम्बर 2026 रखी है भुगतान करने की तारीख 30 अक्टूबर 2026 रखी हैTCS का AI बिजनेस में तेजी

TCS का AI बिजनेस की ओर तेज़!

TCS अपने बिजनेस मॉडल को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI की ओर मोड़ रही है TCS का AI के लिए सालाना आधार पर रेवेन्यू 3.1 अरब डालर तक पहुंच गया है

TCS AI का इस्तेमाल करके अपने काम को और सरल और आसानी से आगे बढ़ाना चाहती है भविष्य में TCS AI का उपयोग किस प्रकार करती है इसका पता परिणाम के आधार पर लगाया जाएगा।

Porsche और Best Buy के साथ TCS की डील!

TCS ने PORSCHE के साथ फ्यूचर की रणनीतिक साझेदारी की है जिसमें नई टेक्नोलॉजी की कार , इंजीनियरिंग के क्षेत्र, AI टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में दोनों कंपनी मिलकर काम करेगी।

TCS ने Best Buy से ग्लोबल कैपेबिलिटी को TCS के अंतर्गत लाने की साझेदारी की है जिनके माध्यम AI टेक्नोलॉजी से जुड़े सभी काम किए जाएंगे।

क्या TCS का शेयर खरीदना सही है?

TCS का Q2 FY27 का रिजल्ट आने बाद इसके आय में बढ़ोतरी हुई है मुनाफे पर पर कमी आई है लेकिन इतना कुछ मुनाफे पर खास असर नहीं पड़ा,कंपनी porsche ओर best buy के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है साथ ही AI के क्षेत्र में तेजी के साथ आगे बढ़ने का फैसले लिया है

लेकिन शेयर खरीदने के विषय के बारे में जाना जाए तो कंपनी की मौजूदा स्थिति, वैल्यूशन, कंपनी की बैलेंस शीट, फंडामेंटल, वित्तीय स्थिति,इत्यादि सभी पहलुओं पर जांच करके फ़ैसला लेना चाहिए।

निष्कर्ष

TCS Q2 RESULT FY27 में कंपनी ने AI बिजनेस मॉडल में एक रणनीतिक साझेदारी की है ओर AI के क्षेत्र में तेजी से काम करने का फैसला लिया है कंपनी के आय में बढ़ोतरी के साथ साथ कंपनी ने शेयरधारकों गिफ्ट के रूप में 12 रुपए का डिविडेंड देने का ऐलान भी किया है।

अब निवेशकों को यह नजर रखनी होगी की कंपनी का कारोबार आने वाले तिमाही रिजल्ट में कैसा रहेगा।

आज सेंसेक्स निफ्टी गिरा:किस कारण से शेयर बाजार गिरा,ऐसा गिरा कि फिर खड़ा नहीं हुआ,क्रूड ऑयल का भाव बढ़ा,FIIs ने की दबा के सेलिंग, जानते है पूरा मामला।

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। यहां किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लें।

 

1 thought on “TCS Q2 Result FY27: TCS के मुनाफे ने चौंकाया,शेयरधारकों को डिविडेंड के रूप में मिलने वाला है बड़ा गिफ्ट, Porsche और Best Buy के साथ डील, AI बिजनेस में तेजी,जानते है पूरा मामला”

  1. Pingback: Adani Green Energy News: 32% से अधिक बिजली बेची,24% से अधिक बिजली की क्षमता बढ़ी,सोमवार को रहेगी शेयर पर नजर,आइए जानते

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top