अब Reliance Jio के IPO का बारी: अक्टूबर महीने के अंत में तारीखों का हो सकता है ऐलान,जो भारत का सबसे बड़ा IPO बन सकता है

Reliance Jio ipo news: भारत के अंदर अपनी अलग पहचान बनाने वाली रिलायंस इंडस्ट्री डिजिटल एवं टेलीकॉम सेवाओं की कंपनी  Reliance Jio ipo लाने जा रही है रिपोर्ट्स के अनुसार Reliance jio ipo से जुड़ी तैयारी लगभग पूरी कर दी है अब निवेशकों की नजर कंपनी के तारीखों के तारीखों का ऐलान ओर प्राइस इश्यू,लॉट साइज इत्यादि पर बनी रहेगी।अब Reliance Jio के IPO का बारी

कब खुल सकता है Reliance jio का ipo

रिपोर्ट्स के अनुसार Reliance jio ipo की तारीख 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुल सकता है और एंकर निवेशकों के लिए 19 अक्टूबर तक तारीख का ऐलान हो सकता है लेकिन, इन सब तारीखों के ऐलान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है यह केवल सूत्रों के अनुसार संभावित तारीख बताई गई है

हालांकि, बाजार के उतार चढ़ाव और वैश्विक परिस्थितियों के कारण तारीखों में बदलाव भी हो सकता है।Relianace jio smart internet

क्या Reliance jio का ipo भारत का सबसे बड़ा IPO हो सकता है

अभी तक Reliance jio ipo के साइज को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो यह भारत का सबसे बड़ा आईपीओ होने की संभावना है

रिपोर्ट के अनुसार Reliance jio कंपनी से विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) की बैठक हो चुकी है विदेशी निवेशक और घरेलू निवेशकों ने कंपनी के आईपीओ से जुड़े सभी पहलुओं पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है

Reliance jio का IPO कैसा रहने वाला है

रिलायंस जिओ का आईपीओ पूरी तरह से एक फ्रेश इशू आईपीओ रहने वाला है जिसमें कंपनी शेयरधारकों के लिए शेयर आवंटित करेगी। इन्हीं के जरिए पैसे जुटाएगी।

Reliance jio को ipo से मिलने वाली धनराशि का क्या करेगी

Reliance jio ने इस ipo को पूरा fresh issue रखा है आईपीओ से मिलने वाली धनराशि कंपनी अपने बकाया कर्ज को चुकाने में करेगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार Reliance jio कंपनी पर लगभग ₹27000 करोड़ का कर्ज है जिसे आईपीओ से जुटाए गई राशि से बकाया कर्ज को सबसे पहले भुगतान किया जाएगा।

इसके अलावा, आईपीओ की कुछ राशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश लिए किए जाएंगे

Reliance jio ने DRHP को SEBI के पास कब जमा कराया

Reliance Jio ने IPO के लिए मुख्य दस्तावेज DRHP (Draft red herring Prospectus) जून 2026 में SEBI को जमा करवाया।

SEBI ने कंपनी के आईपीओ को लेकर 28 अगस्त 2026 में अंतिम टिप्पणी जारी की जिससे कंपनी के ipo की आगे की प्रक्रिया जारी रह सके।

अब निवेशकों की नजर कंपनी के तारीखों पर, वैल्यूएशन पर, प्राइस बैंड पर, इत्यादि सभी पहलुओं पर रहेगी।

DRHP क्या है

DRHP वह दस्तावेज है जो कंपनी आईपीओ लाने से पहले सेबी को जमा करवाती है जिसके माध्यम से यह पता लगता है कि

कंपनी के आईपीओ लाने का क्या उद्देश्य है

कंपनी क्या काम करती है

कंपनी की वैल्यूएशन क्या है

कंपनी पर कर्ज कितना है

कंपनी आईपीओ के माध्यम से जुटाए गई राशि का क्या करेगी।

कंपनी की लाभ और हानि

कंपनी के प्रमोटर और शेयरहोल्डर की जानकारी

इत्यादि इन सभी पहलओं को इस मुख्य दस्तावेज DRHP के माध्यम से SEBI जांच करती है

Reliance jio का ipo इतना खास क्यों है

पिछले कुछ वर्षों से Reliance Jio लगातार भारत में डिजिटल एवं टेलीकॉम सेवाएं प्रदान कर रही है कंपनी की स्थिति पिछले कुछ वर्षों से काफी मजबूत ओर भरोसेमंद है इसी वजह से इसके आईपीओ लेकर निवेशकों के बीच मे काफी दिलचस्पी बनी हुई है

निवेशकों के लिए

Reliance Jio के आईपीओ में निवेश करने से पहले कंपनी के नाम को देखकर करना पर्याप्त नहीं है निवेश करते समय कंपनी के वैल्यूएशन कंपनी पर कर्ज, कंपनी के काम करने के तरीके,कंपनी की बैलेंसशीट, वित्तीय प्रदर्शन, इत्यादि सभी पहलओं पर जांच करके निर्णय लेना चाहिए।

Suzlon Energy Stock को खरीदने की सलाह ब्रोकरेज फर्म Ambit ने दी: कितना दिया टारगेट, Suzlon के साथ और तीन कौनसे स्टॉक खरीदे या बेचे। जाने रिपोर्ट

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। यहां किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लें।

1 thought on “अब Reliance Jio के IPO का बारी: अक्टूबर महीने के अंत में तारीखों का हो सकता है ऐलान,जो भारत का सबसे बड़ा IPO बन सकता है”

  1. Pingback: HDFC BANK Q2 का Deposite बढ़ा:CEO ओर MD Anup Bagchi 27 अक्टूम्बर को पदभार संभालेंगे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top