kanohar Electricals IPO: आते ही किया धमाका, एंकर निवेशको से जुटाए ₹317 करोड़

Kanohar Electricals IPO: भारतीय शेयर बाजार में आईपीओ का सिलसिला लगातार जारी है कोनोहर इलेक्ट्रिकल लिमिटेड ने आईपीओ का सब्सक्रिप्शन 8 सितंबर 2026 को खोल दिया है कोनोहर इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ बाजार में आते ही हलचल मचा दी है कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹317 करोड़ जुटाए है एंकर निवेशकों को 50.11 लाख शेयर ₹632 प्रति शेयर के भाव से दिए गए हैंkanohar Electeicals Ltd का ipo

कंपनी के अनुसार एंकर निवेशकों की सूची

ICICI Prudential Mutual fund, HDFC life insurance company, kotak Mutual fund, mirae asset mutual fund,Motilal Oswal Mutual Fund, जैसे बड़े निवेशक शामिल है

Kanohar Electricals IPO का subscription कब तक करे

कनोहर इलेक्ट्रिकल आईपीओ का सब्सक्रिप्शन 8 सितंबर से 10 सितंबर तक खुला रहेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए 601 रुपए से 632 रुपए प्रति शेयर प्राइस बैंड रखा है जबकि कंपनी का आईपीओ साइज 1056 करोड रुपए है इसमें 300 करोड रुपए के फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल के लिए 756 करोड रुपए के शेयर आवंटित किए हैं

Kanohar Electricals IPO का पूरा विवरण

          विवरण                         जानकारी
  1. Company                Kanohar Electricals Ltd
  2. IPO SIZE                        ₹1,056 करोड़
  3. PRICE BAND।                ₹601-₹632 प्रति शेयर
  4. एंकर निवेशकों से जुटाए           ₹317 करोड़
  5. आईपीओ खुलने की दिनांक       8 सितंबर 2026
  6. आईपीओ बंद होने की दिनांक    10 सितंबर 2026
  7. फ्रेश इश्यू                             ₹300 करोड़ तक
  8. ऑफर फॉर सेल                     ₹756 करोड़
  9. एंकर शेयरों का आवंटन            50.11 लाख शेयर
  10. एंकर निवेशक                        42 फंड

आईपीओ से मिलने वाली रकम का क्या करेगी कंपनी

आईपीओ से मिलने वाली रकम का कंपनी अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए योजना बनाएगी और कारोबार का अधिक विस्तार करेगी कंपनी लगभग ₹64 करोड़ राशि का पूंजीगत खर्च में करेगी।

कंपनी का मुख्य काम गंगोल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के लिए मशीन का निर्माण करना और उसको उपलब्ध करवाना, बैकवर्ड इंटीग्रेशन का विस्तार करना और ऑटोमेशन, ऑफिस बिल्डिंग का सिविल कंस्ट्रक्शन और इंटीरियर डिजाइन डेवलपमेंट की सुविधा उपलब्ध कराना। अपने वर्किंग कैपिटल की जरूरत को पूरा करने के लिए 155 करोड रुपए को खर्च करेगी और शेष बची रकम का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट जरूरत के लिए रखी जाएगी।kanohar Electricals का ipo

kanohar Electricals क्या काम करती है

kanohar Electrical का मुख्य काम ट्रांसफार्मर बनाना। पावर ट्रांसमिशन,रेलवे रिन्यूएबल एनर्जी,पावर डिस्ट्रीब्यूशन जैसी सेवाएं प्रदान करती है

कंपनी दो मुख्य काम पर भीधन देती है

  1. ट्रांसफॉर्मर मैन्युफैक्चरिंग
  2. engineering procurement and construction (EPC)

कंपनी के EPC कारोबार में सब स्टेशन और ट्रांसमिशन लाइन से जुड़े प्रोजेक्ट शमिल है कंपनी एयर इंसुलेटेड और गैस इंसुलेटेड सब स्टेशन और ट्रांसमिशन जैसे कार्यों पर काम करती है

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन

kanohar Electricals का वित्तीय प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू फाइनेंशियल ईयर 2024 लगभग ₹276 करोड़ से बढ़कर फाइनेंशियल ईयर 2026 में  ₹653 करोड़ हो गया है इसी अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 17.7 करोड़ से बढ़कर लगभग ₹129 करोड़ हो गया है इससे कंपनी के मुनाफे का अंदाजा लगाया जा सकता है

निष्कर्ष

kanohar Electricals ने एंकर निवेशको से जुटाई रकम एक सकारात्मक दृष्टिकोण दिखाई दे रहा है लेकिन ध्यान रहे की एंकर निवेशको से जुटाई रकम के आधार पर निवेश करने से बचे। यदि कोई  निवेशक करना चाहे तो कंपनी की  वित्तीय स्थिति ,कर्ज, मुनाफा इत्यादि स्थिति देखकर करे।

Pranav Construction IPO : पहले दिन ही किया कमाल,5.69 गुना हुआ सब्सक्राइब, निवेशकों के सकारात्मक संकेत पूरी जानकारी यहां से पढ़े।

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। यहां किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लें।

 

 

 

1 thought on “kanohar Electricals IPO: आते ही किया धमाका, एंकर निवेशको से जुटाए ₹317 करोड़”

  1. Pingback: Prasol Chemical IPO Today: GMP घटा निवेशकों को लगा झटका,₹165 से गिरकर ₹15 पहुंचा - MarketSensehindi

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top