
Dividend News: शेयर बाजार से जुड़े निवेशकों के लिए Dividend news ने दिवाली के दीपक जला दिए है कुल 6 कंपनियों ने Dividend का ऐलान करके निवेशकों इस दिवाली तोहफा दिया है। कंपनियों ने यह फैसला अपने तिमाही नतीजों के घोषित करने के साथ साथ किया। किस कंपनी ने Dividend की राशि कितनी घोषित की,क्या है Dividend पाने की Record Date और Ex Date जानते है पूरी जानकारी।
Rail Tel Dividend news
Rail Tel corporation of india अपने तिमाही नतीजे घोषित करने के साथ Dividend का भी ऐलान किया। कम्पनी ने Dividend को लेकर Record date और Ex Date 30 अक्टूबर 2026 रखी है जबकि भुगतान डेट 20 नवंबर 2026 को किया जाना है

Rail Tel ने 10 रुपए फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर 1रुपए का Dividend घोषित किया है
Kajaria Ceramics
Kajaria Ceramics ने गत वर्ष की भांति इस वर्ष के नतीजे सकारात्मक पेश किए। मुनाफे सालाना आधार पर 43% की बढ़ोतरी और रेवेन्यू में 22% की वृद्धि हुई है कंपनी ने नतीजों के हवाला देते हुए Dividend का ऐलान भी किया। कंपनी ने 1 रुपए फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 12 रुपए का Dividend घोषित किया।
infosys
IT कंपनी में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कंपनी infosys ने निवेशकों के लिए दिवाली धमाका किया है इंफोसिस ने प्रति इक्विटी शेयर 26₹ का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी रिकॉर्ड डेट 3 नवंबर 2026 तय की है वही भुगतान डेट 11 नवंबर 2026 रखी है।
CRISIL
CRISIL ने 1 रुपए इक्विटी शेयर वाले प्रति इक्विटी शेयर पर 17 रुपए का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। डिविडेंड का भुगतान 17 नवंबर 2026 या उससे पहले किया जाएगा।
Supreme Petrochem
कम्पनी ने record date 30 अक्टूबर 2026 तय की है।
Hypersoft Technologies
Hypersoft Technologies मुख्यत IT सॉफ्टवेयर और IT services देने का काम करती है कंपनी ने 10 रुपए फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर 0.25 रुपए का डिविडेंड का ऐलान किया है।
निवेशकों के लिए
डिविडेंड की घोषणा ने निवेशकों के मन में खुशी की लहर छोड़ दी है डिविडेंड की खबर से केवल डिविडेंड नहीं मिलेगा इसके लिए निवेशक योग्य पात्र होना चाहिए। डिविडेंड पाने के लिए निवेशकों कंपनी के तय रिकॉर्ड डेट और एक्स डेट से पहले उस कंपनी का हिस्सेदार बनना होगा।