Castrol india Q3 result: castrol india ने अपने Q3 के नतीजे घोषित कर दिए है। Castrol india Q3 के नतीजे क्यों आए खराब। कंपनी के मुनाफे में 49.3% की कमी आने से मुनाफा 176.4 करोड़ रह गया। नतीजों का खराब आना निवेशकों के लिए चिंता का विषय बन गया है।
Castrol india Q3 के नतीजे क्यों आए खराब?

कंपनी ने अपने कारोबार के संतुलन बनाए रखने के लिए समय के अंतराल में बदलाव भी किया। जिसका असर कंपनी के Q3 के नतीजो पर पड़ा।
Castrol india के मुनाफे और कमाई में कितनी कमी आई?
Castrol india की कमाई पिछली साल की इसी तिमाही में 1871.5 करोड़ थी जो गिरकर 1734.7 करोड़ रह गई। प्रतिशत के आधार पर कंपनी की कमाई में 7.3% की गिरावट दर्ज की गई।
मुनाफे के विश्लेषण के बारे में बताया जाय तो मुनाफे में पिछले साल की इस तिमाही में 347.7 करोड़ से घटकर 176.4 करोड़ बन गया। कंपनी का मुनाफा करीब आधा रह गया।
Castrol india का EBITDA कैसा
Castrol India के Q3 के नतीजो में EBITDA में गिरावट देखने को मिली। पिछली तिमाही में EBITDA 26.4% था। जो घटकर 15.1% रह गया।
Castrol india ने अपने आउटलेट ओर डिस्ट्रीब्यूशन को भी बढ़ाया?
कंपनी ने अपने कारोबार को आगे बढ़ाने में अधिक जोर दिया है कम्पनी ने अपने आउटलेट ग्रामीण क्षेत्र से शहरी क्षेत्र में बढ़ाया है कम्पनी ने देश में डिस्ट्रीब्यूशन के 1.67 लाख के आउटलेट खोले है

ग्रामीण क्षेत्र में 46000 से अधिक आउटलेट शामिल किए है ऑटो केयर के पोर्टफोलियो में 50000 से अधिक आउटलेट को शामिल किया है कंपनी के प्रोडक्ट को ई-कॉमर्स वेबसाईट और ऐप के माध्यम से ऑनलाइन खरीद सकते है वही फिजिकल खरीदने के लिए सीधे इनके आउटलेट पर जाकर खरीद सकते है
क्या कच्चा तेल castrol india की भविष्य की चिंता?
castrol india ने Q3 के नतीजों को लेकर कच्चे तेल की रुकावट और दाम बढ़ने से कारोबार पर असर देखने को मिला। अगर कच्चे तेल में कोई बदलाव नहीं होता तो इसका असर कंपनी के आगे आने वाले नतीजों पर रहेगा। अगर मिडिल ईस्ट में तनाव कम, कच्चे तेल की आवाजाही का सही ढंग से चलन हो जाना और कच्चे तेल के कीमत कम हो जाना, castrol के नतीजे के सकारात्मक परिणाम देंगे।
निष्कर्ष
Castrol India Q3 के नतीजे निवेशकों के लिए एक चिंता का विषय बन हुए है पिछली साल की तिमाही की तुलना में इस साल की तिमाही ने नकारात्मक नतीजे पेश किए। नतीजे कुछ इस तरह की मुनाफे और कमाई में गिरावट नजर आई।
अब आगे यह देखना होगा कि Castrol india क्या इसी तरीके से पाने परिणाम घोषित करती है या अपने कारोबार की सतर्कता को लेकर कंपनी में सख्त कदम उठाती है।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर और कच्चे तेल के भाव बढ़ने की आशंका ने गोल्ड और सिल्वर को गिराया।
Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। यहां किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लें।
Pingback: Dividend news: इस दिवाली की रौनक Dividend से, कौनसी 6 कंपनियों ने दिया Dividend का तोहफा, जानते है Record date और Ex date - MarketSensehindi