Kotak Mahindra Bank CEO: Kotak Mahindra Bank ने अपने अगले CEO अनूप कुमार शाह के नाम की मोहर लगा दी है बैंक ने कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक RBI ने नए CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में अनूप कुमार शाह को नियुक्ति की मंजूरी दे दी है। अनूप अभी वर्तमान में Executive director के तौर पर काम कर रहे है
अभी kotak mahindra bank के वर्तमान CEO अशोक वासवानी है जिनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2026 में समाप्त होगा। ओर अगले दिन नए वर्ष के शुरुवात में 1 जनवरी 2027 को अनूप कुमार शाह नए सीईओ का पद ग्रहण करेंगे।
अनूप कुमार शाह का कई कंपनियों में अच्छा प्रदर्शन
अनूप कुमार शाह को लंबे समय से वित्तीय और बैंकिंग के क्षेत्र में काम करने का अनुभव है। जब से kotak mahindra bank से जुड़े है उनके कार्यभार को लंबी दृष्टि से संभाला है अनूप कुमार शाह को retail के expert , गवर्मेंट बिजनेस ,डाटा एनालिटिक्स और मार्केटिंग में expert माना जाता है
अनूप कुमार शाह ने बजाज फाइनेंस में मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ के पद को भी संभाला है। वहां उन्होंने लगातार आठ साल से अधिक काम करके कंपनी को एक सकारात्मक दिशा भी दी है
इसके अलावा इन्होंने ICICI Bank में भी एक दशक तक काम किया है जहां इन्होंने रिटेल सिक्योर्ड एसेट्स ओर क्रेडिट कार्ड जैसे कामों में योगदान दिया है
CEO की रेस में Paritosh Kashyap भी थे
बैंकिंग के नियम के अनुसार सीईओ के पद के लिए किन्ही दो नाम में से किसी एक को चुनना होता है जिसमें Paritosh Kashayp भी सीईओ की रेस में शामिल थे जब आरबीआई के सामने Paritosh Kashyap और Anup Kumar saha का नाम रखा गया तो RBI ने Kotak Mahindra Bank के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अनूप कुमार शाह के नाम की मोहर लगाई।
अब अनूप कुमार शाह सीईओ के पद को 1 जनवरी 2026 को पद ग्रहण करेंगे। जिनका कार्यकाल 3 साल तक रहेगा। जो 31 दिसंबर 2029 तक रहेगा।
Kotak Mahindra Bank क्या चाहती है अनूप कुमार शाह से
कोटक महिंद्रा बैंक अनूप कुमार शाह को एक रणनीतिक और अनुभवी अधिकारी के रूप में देखती है अनूप कुमार शाह को लाकर कारोबार में वृद्धि और बड़ी निजी बैंकों की प्रतिस्पर्धा की रेस में कोटक महिंद्रा बैंक को भी सम्मिलित करना चाहती है
कोटक महिंद्रा बैंक का मानना है कि नए सीईओ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छे समन्वय, बैंक की ग्रोथ, रिटर्न ऑफ इक्विटी की ओर ध्यान इत्यादि प्रश्नों के ऊपर प्राथमिकता मिल सकती है
नए सीईओ के आने से उनके निर्णय लेने की क्षमता और दक्षता से बैंक को आने वाले समय में सकारात्मक दिशा मिल सकती है
Kotak Mahindra Bank के शेयर में तेजी
जैसे ही अनूप कुमार शाह का Kotak Mahindra Bank के लिए सीईओ का नाम आगे आया तो बैंक के शेयर में तेजी दिखी। Retuers के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को बैंक के शेयर में 1.4% का उछाल आया।
निवेशकों के लिए
अनूप कुमार शाह को रिटेल बैंकिंग और कंज्यूमर फाइनेंस के क्षेत्र मे अधिक लंबा अनुभव है इन्होंने इस विषयों को लेकर कई अलग-अलग सेक्टर में काम किया हुआ है अनूप कुमार शाह की रणनीतियां कैसी होगी। इसका पता आने वाले समय में मिलेगा।
मुख्यतः निवेशकों की नजर लोन की ग्रोथ, डिपॉजिट सिस्टम, ऐसेट ग्रोथ,और रिटर्न का इक्विटी जैसे आंकड़ों पर रह सकती है
Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। यहां किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लें।