MRPL रिफाइनरी में ब्लास्ट: ऐसा ब्लास्ट के आसपास की इमारत के शीशे टूटे, जिसमें एक की मौत और 12 घायल हुए।जानते है पूरा मामला

MRPL Refinery Blast: कर्नाटक के मंगलूर में बुधवार को मंगलौर रिफायनरी एंड पेट्रोकेमिकल लिमिटेड की रिफाइनरी में एक भयंकर और जबरदस्त धमाका देखा गया। धमाका ऐसा था कि आसपास के वातावरण में पूरा काला धुंआ छा गया। आसपास के इलाकों में धमाके की गूंज से कई लोग अपने इलाके से बाहर आ गए। इस धमाके में MRPL के अधिकारियो ने बताया कि काम कर रही है एक व्यक्ति की मौत और 12 व्यक्ति घायल हुए हैंMRPL रिफाइनरी में ब्लास्ट

MRPL रिफाइनरी में किस कारण हुआ धमाका

MRPL ने बताया कि coker hydrotreater unit में काम कर रहा cold separator एकदम से ब्लास्ट हो गया इसके बाद coker hydrotreater unit में आग लग गई।

कंपनी ने बताया कि घटना में यूनिट को उसे स्थान से तुरंत अलग कर दिया। और जल्दी दमकल की गाड़ियों तथा दमकल की टीमों को स्थिति को संभल ने के लिए तुरंत सूचना पहुंचाई। इन फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मुश्किल से आग पर काबू पाया।

एक व्यक्ति की मौत

पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार हादसे में मनीष करकारा उम्र 30 वर्ष की मौके पर मौत हो गई वे इस प्रभावित क्षेत्र में कांट्रैक्ट बेसिस पर काम कर रहे थे अचानक से यह घटना घटने से उन्हें संभालने का मौका भी ना  मिला था इस कारण वे अपनी जान ना बचा पाए।

पुलिस ने रिपोर्ट में बताया कि प्रभावित क्षेत्र में काम कर रहे मनीष का शव जली हुई अवस्था में मिला। MRPL रिफाइनरी में ब्लास्ट

घायलों की स्थिति

MRPL रिफाइनरी का ब्लास्ट ऐसा था कि कई लोग इसके चपेट में आकर घायल हो गए। जिसमें राजेश बैपटिस्ट नामक व्यक्ति को 35% से अधिक जलने की चोटे आई। जिन्हें पास के तुरंत अस्पताल में ICU वार्ड भर्ती कराया गया। अन्य व्यक्तियों को घायल उनका इलाज सामान्य ओपीडी कक्ष में किया गया। क्योंकि उन्हें इतनी जलने की चोट नहीं आई। शुरुआती रिपोर्ट में घायलों की संख्या मे अंतर बताया गया लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक सही से पुष्टि नही की गई।

आसपास के इलाकों में दहशत धमाके के कारण

MRPL रिफाइनरी में धमाका ऐसा था कि आसपास के सभी इलाकों में दहशत का माहौल छा गया स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका ऐसा था कि पूरे वातावरण में काला धुंआ सा छा गया। आसपास की कई इमारतो के शीशे भी टूट गए। कंपनस महसूस होने लगा था।

दमकल की गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना के बाद न्यू मंगलौर पोर्ट अथॉरिटी और फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की टीम अपनी गाड़ियों के साथ पहुंच कर MRPL रिफाइनरी के फायर फाइटिंग टीम के साथ मिलकर आग पर पूरी तरह से काबू पाया।

प्रशासन ने उनके द्वारा की गई कार्रवाई की स्थिति को पूर्ण रूप से नियंत्रित बताया उन्होंने यह भी बताया की यूनिट को पूरी तरह से आग की चपेट से बाहर निकल गया और उसे कूलिंग  किया गया।

हादसे की जांच जारी

MRPL रिफाइनरी के अधिकारियों ने बताया कि हादसे की पूर्ण रूप से जानकारी सामने नहीं आई उन्हें पहले चरण में केवल इतना पता लगा है कि हादसा separator के फटने से हुआ है लेकिन अभी तक इस हादसे का क्या कारण है इसका कोई प्रमाण नहीं लगा अधिकारियों का कहना है सही से जांच प्रक्रिया करने पर ही इस हादसे का कारण स्पष्ट होगा।

निष्कर्ष

MRPL रिफाइनरी ब्लास्ट का आज काला दिन था जिसमें सेपरेटर के फटने से एक व्यक्ति की मौत और कई लोग घायल हो गए। जो कंपनी के लिए अत्यंत बुरा दिन था हादसा क्यों हुआ कैसे हुआ इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली जांच प्रक्रिया अभी चल रही है जैसे ही जांच प्रक्रिया आगे बढ़ेगी इसके सभी पहलू सुलझ जाएंगे।

Mold Tech Technologies: कंपनी देने जा रही है 1 शेयर के बदले 1 बोनस शेयर फ्री,जानिए रिकॉर्ड डेट, पूरी जानकारी जानते 

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। यहां किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लें।

1 thought on “MRPL रिफाइनरी में ब्लास्ट: ऐसा ब्लास्ट के आसपास की इमारत के शीशे टूटे, जिसमें एक की मौत और 12 घायल हुए।जानते है पूरा मामला”

  1. Pingback: Kotak Mahindra Bank को मिलेंगे नए CEO

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top