Vedanta Odisha news: वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने ओडिशा राज्य को लेकर बड़ा ऐलान किया है उन्होंने वहां के मौजूदा मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मिलकर निवेश की योजना बताई। उन्होंने ने बताया कि वे ओडिशा में ₹1 लाख करोड़ का निवेश करेंगे जिसके माध्यम से वे ऐल्युमीनियम,खनन,रिफाइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में निवेश करने की परियोजना बना रहे है। उन्होंने बताया कि वेदांता ओडिशा में इस बड़े निवेश से 50000 से अधिक लोगों को रोजगार देने में सक्षम बनेगी।
ओडिशा के किस क्षेत्र में ₹1 लाख करोड़ का निवेश
वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने वेदांता के ओडिशा में बड़े ऐलान ₹1 लाख करोड़ के निवेश को लेकर एल्यूमिनियम के उत्पादन क्षमता को बढ़ाने में,खनन के क्षेत्र में, रिफाइनिंग के कारोबार के उद्योग विकसित करने में वेदांता ग्रुप काम करेगा।
अनिल अग्रवाल ने राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि वेदांता ग्रुप का ओडिशा में निवेश के लिए जल्दी से जमीन मुहैया कराने को कहा है क्योंकि वे इस परियोजना को ढाई से तीन साल में आगे बढ़ाना चाहते है
झारसुगुड़ा बनने वाला है 20 लाख टन संयंत्र वाला क्षेत्र
वेदांता ग्रुप ने बताया है की ओडिशा का झारसुगुड़ा 20 लाख टन संयंत्र वाला क्षेत्र बनेगा। कंपनी झारसुगुड़ा में 20 लाख तन संयंत्र बड़े क्षेत्र पर जमीन तलाश रही है इसके लिए कंपनी बिजली संयंत्र के 500 एकड़ की जमीन के लिए बात कर रही है
सरकारी अनुमति के आधार पर कंपनी रायगढ़ के क्षेत्र में नई रिफाइनरी और स्मेलेटर के निर्माण में योजना बना रही है 
एल्युमिनियम के उत्पादन से कितना लाभ
वेदांता ओडिशा में एल्युमिनियम के उत्पादन को लेकर सीमित नहीं रहना चाहती है एल्युमिनियम के उत्पादन के साथ-साथ ऑटोमोबाइल के क्षेत्र, विमान के क्षेत्र, रेलवे के क्षेत्र एल्युमिनियम का उपयोग करके इन उद्योगों को भी आगे बढ़ना चाहती है
इन उद्योगों में बिजली और एल्यूमिनियम बढ़ाने की उपलब्धता बढ़ा रही है जिस कंपनी में एल्युमिनियम का उत्पादन अधिक से अधिक हो सके।
इसका लाभ वहां मौजूद छोटे कारोबारियों को अधिक मिलेगा।
आदिवासी क्षेत्र के लिए अस्पताल और डिजिटल यूनिवर्सिटी बनाना
वेदांता ग्रुप ओडिशा के आदिवासी क्षेत्र में आदिवासी समुदाय के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास की योजना बना रही है
आदिवासी समुदाय के लिए स्वास्थ्य लेकर बड़े अस्पताल और शिक्षा को लेकर डिजिटल यूनिवर्सिटी का निर्माण करने की योजना बना रही है
वेदांता के शेयर क्या असर पड़ेगा
वेदांता ग्रुप ने अपने प्रोजेक्ट को लेकर जिस प्रकार की दिशा बताइ है इसीलिए लगता है कि कंपनी का कारोबार एक मजबूत दिशा की और प्रवेश कर रहा है साथ ही ओडिशा में 1 लाख करोड़ के निवेश से अपने नए प्रोजेक्ट का निर्माण भी किया जा रहा है जिस कंपनी को कई अधिक गुना लाभ मिलने की संभावना है इनके प्रोजेक्ट में ओडिशा सरकार की ओर से भी सहायता मिल रही है कंपनी ने दावा भी किया है कि उनके इस प्रोजेक्ट से 50000 से अधिक लोगों को रोजगार देने की सम्भावना भी बनी हुई है
निवेशकों को यह ध्यान देना होगा कि कंपनी के आने वाले समय में कंपनी कैसा काम करती है कंपनी की वित्तीय स्थिति, कंपनी बैलेंस शीट , कंपनी के वर्तमान काम अधिक फोकस, कंपनी के निवेश की प्रक्रिया इत्यादि सभी पहलुओं को देखना होगा। केवल घोषणा के आधार पर शेयर के प्राइस में बदलाव आना इसके बारे में स्पष्ट कहना संभव नहीं है
Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। यहां किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लें।