Adroit Industries IPO :
भारतीय शेयर बाजार में आईपीओ का सिलसिला लगातार जारी बना हुआ है एंड्राइड इंडस्ट्रीज के आईपीओ में निवेशको ने बोलिया लगाकर खूब धमाल मचाया। आज कंपनी में आईपीओ का अंतिम दिन था इस अंतिम दिन में निवेशको ने बोलियां लगाकर आईपीओ को 176.85* सब्सक्राइब किया। इस 150 पॉइंट 7 करोड़ के आईपीओ में रिटेल निवेशक और गैर संस्थागत निवेशकों ने अधिक से अधिक बोलियां लगाई। आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम 28% ऊपर चढ़ा। आप सभी की नजर लिस्टिंग और अलॉटमेंट पर है 
Adroit Industries क्या काम करती है
Adroit Industries कंपनी मध्य प्रदेश से संबंध रखती है इसका मुख्य काम वाहनों के ऑटो पार्ट्स निर्माण करना है यह कंपनी प्रोपेलर साफ्ट और टार्क ट्रांसमिशन से जुड़े उपकरण बनाती है एंड्राइड इंडस्ट्रीज मैन्युफैक्चरिंग की इकाइयां देवास, पीतमपुरा और सांवेर मे स्थित है यहां से कंपनी ऑटो पार्ट्स से संबधित मुख्य काम को देखती हैं। कंपनी के पास 5000 से अधिक टार्क ट्रांसमिशन कंपोनेंट और असेंबली शामिल है
Androit Industries का GMP 28% चढ़ा
एंड्राइड इडस्ट्री के अंतिम दिन आईपीओ में निवेश को के द्वारा धमाकेदार बोलियां लगाई गई जिस कंपनी के आईपीओ को 176.85* सब्सक्रिप्शन मिला । जिससे कंपनी के जीएमपी की चाल में 28% का उछाल देखा गया। अभी कंपनी का वर्तमान प्राइस 134 रुपए है अगर इस जीएमपी के हिसाब से लिस्टिंग होती है तो लिस्टिंग का भाव 171 रुपए प्राप्त होगा।
जीएमपी एक अनुमानित संकेतक है यह कोई वास्तविक किसी भी कंपनी के IPO का परिणाम नहीं है इसका वास्तविक परिणाम लिस्टिंग के दिन ही मालूम पड़ेगा। 
Androit Industries IPO का विवरण
Adroit industries company के आईपीओ का विवरण देखा जाए तो कंपनी का साइज 150.7 करोड़ रखा गया है कंपनी का प्राइस बैंड 126 से 134 रुपए के बीच है आईपीओ के खुलने की तारीख 23 सितंबर 2026 और आईपीओ के बंद होने की तारीख 25 सितंबर 2026 है कंपनी का फ्रेश इशू 98.97 लाख शेयर है कंपनी ने ऑफर फॉर सेल के लिए शेयरों की संख्या 13.5 लाख शेयर है कंपनी का स्टॉक एक्सचेंज NSE और BSE है
आईपीओ से जुटाई राशि का क्या करेगी
Androit industries आईपीओ से मिली राशि का कंपनी के विकास और विस्तार में उपयोग करेगी। लगभग 63 करोड़ रुपयों का उपयोग मशीनरी ऑटोपार्ट्स के निर्माण में किया जाएगा । देवास और पीथमपुरा जैसे इकाइयों के इंफ्रास्ट्रक्चर की क्षमता को बढ़ाने में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त लगभग 24 करोड रुपए की धनराशि का उपयोग कंपनी के कर्ज को चुकाने में किया जाएगा। शेष बची राशि कॉर्पोरेट के क्षेत्र में उपयोग में ली जाएगी
एंकर निवेशको से कितनी धनराशि जुटाई एंड्राइड इंडस्ट्रीज ने
आईपीओ खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशको से लगभग 45 करोड़ की धनराशि जुटाई। जिसमें Abakkus venture oppertunity fund ने लगभग 10 करोड़ ओर छत्तीसगढ़ इन्वेस्टमेंट लगभग 10 करोड़ का निवेश किया।
इसके अलावा वेल्लोर कैपिटल ट्रस्ट और cognizant capital dynamic oppertunity fund ने 7.5 करोड़ का निवेश किया।
निवेशकों की नजर अलॉटमेंट और लिस्टिंग पर
कंपनी के आईपीओ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब निवेश को की नजर कंपनी के अलॉटमेंट और लिस्टिंग पर है अब सभी निवेशकों को यह देखना होगा की किसकी झोली में कितने शेयर अलॉट होते हैं आईपीओ में जीएमपी का प्रदर्शन अच्छा बताया जा रहा है लेकिन ध्यान रखना यह भी जरूरी है कि जीएमपी एक अनुमानित संकतक है जबकि यह कोई परिणाम नहीं है कंपनी का वास्तविक भाव लिस्टिंग दिन ही मालूम लगेगा। इसलिए किसी भी आईपीओ में निवेश से पहले कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन ,कंपनी की स्थिति, इत्यादि की जांच जरूर करें । और अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले ।
Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। यहां किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लें।