PB fintech के शेयर में गिरावट: आज 24 सितंबर 2026 को शेयर बाजार में PB fintech के शेयर में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। इस PB fintech शेयर के गिरावट में शेयर बाजार में निवेशकों के 31,400 करोड रुपए का नुकसान हुआ। इस गिरावट में शेयर अपने प्राइस से 36% टूट कर निचले स्तर पर पहुंचा। इसमें शेयर का प्राइस पिछले भाव 1886 रुपए से गिरकर 1207 रुपए तक आ पहुंचा। इस प्रकार की बिकवाली ने निवेशकों को निवेश के सोच के प्रति हैरान दिया।
PB fintech के शेयर में 36% गिरावट के पीछे का कारण
भारतीय बीमा नियामक IRDAI के नए प्रस्ताव से PB fintech के शेयर में 36% तक गिरावट देखने को मिली। भारतीय बीमा नियामक ने इंश्योरेंस कंपनी के कमीशन और एजेंट को लेकर नियमों के बदलाव प्रस्तावित किये।
भारतीय बीमा नियामक में इन प्रस्तावों को लेकर यह बताया कि हेल्थ इंशरेंस कमीशन को 15% से 20% और टर्म लाइफ इश्योरेंस के कमिश्नर को 25% तक सीमित करने की बात कही।
यदि यह प्रस्ताव लागू होता है तो पॉलिसी बाजार जैसी कई बीमा कंपनियों के मुनाफे और कमाई पर दबाव पड सकता है
PB fintech के शेयर ₹1886 से गिरकर ₹1207 पर आ पहुंचा
आज रोज की तरह जैसे ही शेयर बाजार खुला तो PB fintech के शेयर में गिरावट देखने को मिली। PB fintech का शेयर मार्केट खुलते ही गैप डाउन के साथ खुला। पिछले तीन दिनों से 8% से अधिक तेजी के बाद आज गिरावट देखने को मिली। इस शेयर का पिछला भाव 1886 रुपए बंद हुआ था आज एक ऐसी गिरावट आई जिससे इसका भाव 1207 रुपए पर आ पहुंचा। आज इस शेयर में लगातार दो बार लोअर सर्किट भी देखा गया।
IRDAI ने बीमा पॉलिसी की कंपनियों मे कमीशन कम किया।
भारतीय बीमा नियामक के बदलाव नियमों के अनुसार बीमा पॉलिसी की कंपनियों मे 10 से 12% कमिश्नर को कम कर दिया गया है जिसके कारण PB fintech जैसी कंपनियो के कमाई का हिस्सा बीमा पॉलिसी के कमिशन से आता है यदि यह नियम में बदलाव किया जाता है तो इनकी कमाई में अधिक दबाव बन सकता है इसकी जानकारी ब्रोकरेज फर्म Jefferies के द्वारा दी गई।
क्या आने वाले टाइम में PB fintech फिर से बढ़ सकता है
PB fintech के शेयर में गिरावट का मुख्य कारण भारतीय बीमा नियामक IRDAI है क्योंकि भारतीय बीमा नियामक के इस नियम के बदलाव की प्रस्ताव से PB fintech के शेयर में गिरावट आई। अब निवेशकों की नजर IRDAI के अगले फैसले पर होगी। IRDAI ने 25 सितंबर 2026 को इन प्रस्ताव को लेकर अंतिम सुझाव भी मांगे हैं।
दूसरे इंश्योरेंस कंपनियों के शेयर भी गिरे
IRDAI की प्रस्ताव को लेकर केवल PB fintech तक सीमित नही रहे। इसका असर कई बीमा कंपनियों से जुड़ी कंपनियों पर पड़ा। जिसमें मुख्य एचडीएफसी लाइफ़, icici prudential life जैसी कंपनियों में भी बिकवाली देखी गई।
निष्कर्ष
PB fintech के शेयर के पीछे गिरावट का मुख्य कारण भारतीय बीमा नियामक के प्रस्तावित नियमों के बदलाव के कारण संबंधित है अभी तक प्रस्तावित नियमों को लेकर अंतिम फैसला नहीं आया है निवेशकों की नजर भारतीय बीमा नियामक के अंतिम फैसले पर है अगर फैसला सही लागू होता है तो आने वाले समय में PB fintech के शेयर पर दबाव दिख सकता है