क्रूड ऑयल के भाव में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी भी उछले

क्रूड ऑयल के भाव में गिरावट: आज 21 सितंबर 2026 को क्रूडऑयल के भाव में भारी गिरावट देखने को मिली। जिससे भारतीय शेयर बाजार के सेंसेक्स में 564 अंको का उछाल आया। जिसमें सेंसेक्स ने 74,858 ऊपरी स्तर को छुआ। जबकि कारोबार के चौथे दिन निफ्टी 50 अपने ऊपरी स्तर  की बढ़त के साथ 23,414 बंद हुआ। क्रूड ऑयल में गिरावट, विदेशी निवेशको द्वारा खरीदारी करना,घरेलू निवेश को द्वारा खरीदारी करना जिससे मार्केट के अंदर अचानक उछाल आया।क्रूड ऑयल की कीमत में भारी गिरावट,सेंसेक्स और निफ्टी50 भी उछले

इन तीन वजहों से शेयर बाजार में उछाल आया

1) क्रूड ऑयल में गिरावट

क्रूड ऑयल में गिरावट से भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी देखी गई। जिसका मुख्य कारण ईरान अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष में नरमी पड़ना। तो दूसरी और रूस यूक्रेन के युद्ध में भी नरमी देखी गई। भारत अपनी जरूरत का एक हिस्सा क्रूड ऑयल को खरीद कर आपूर्ति करता है इस क्रूड ऑयल को खरीद कर रिफाइनरी के माध्यम से पेट्रोल डिजल और गैस की उपलब्धता कराता है brent crude 2.36% गिरकर लगभग 101.4 डॉलर प्रति बैरल आ गई है।

इससे आने वाले समय में क्रूड ऑयल के भाव में कमी आने से आयात बिल और महंगाई, कंपनियों की लागत में दबाव कम पड़ेगा।

2) FII ने की दबाकर खरीदारी

जैसे ही क्रूड ऑयल में गिरावट से भाव में सस्ती देख गई। तो अचानक FIIs ने आकर खरीदारी का लाभ उठाया। लेकिन शुक्रवार के दिन  FIIs ने भारतीय शेयर बाजार में 599.54 करोड़ की खरीदारी की थी।

3) Asia market से सकारात्मक संकेत

भारतीय शेयर बजारों में क्रूड ऑयल के गिरावट के साथ-साथ एशियन मार्केट में तेजी भी देखने को मिली। जिसमें दक्षिण कोरिया का Kospi, जापान का Nikkei 225, चीन का Shanghai Composite और hong kong के hang Seng में बढ़त देखी गई।क्रूड ऑयल की कीमत में भारी गिरावट,सेंसेक्स और निफ्टी50 भी उछले

आज अल्ट्राटेक सीमेंट सबसे ऊपर चढ़ा

भारतीय शेयर बाजार में एक और सेंसेक्स निफ्टी ने दम दिखाया तो दूसरी ओर इन्हीं के इक्विटी शेयर अल्ट्राटेक सीमेंट 4.11%के साथ ऊपर चढ़ा। इसके अलावा HCL Tech, eternal,ITC, Mahindra Tech जैसे शेयरों में तेजी देखने को मिली।

तो दूसरी और भारती एयरटेल, पावरग्रिड, इंफोसिस ओर अदानी पोर्ट दबाव मे रहे।

कौन से सेक्टर में तेजी

21 सितंबर 2026 को बाजार कुछ सेक्टर तेजी में रहे। जो निम्न प्रकार है Realty में 1.71%, Consumer Durables में 1.55%,Health care में 1.12% ओर FMCG में 1.07% तेजी रही। लेकिन मिडकैप इंडेक्स में 0.35% की तेजी ओर स्मॉल कैप में 0.05% में बंद हुआ।

निवेशकों की नजर NSE आईपीओ पर भी

भारतीय शेयर बाजार के आईपीओ में दिलचस्पी रखने वाले निवेशकों के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आईपीओ का अंतिम दिन था इस महीने कई  आईपीओ आए लेकिन इससे बड़ा आईपीओ नहीं आया। 22,569 करोड़ का यह आईपीओ देश के सार्वजनिक इश्यू में से एक है। करीब अंतिम दिन 6 गुना सब्सक्राइब हुआ।

कैसा रह सकता है बाजार आगे

आज भारतीय शेयर बाजार में क्रूड ऑयल की बड़ी गिरावट के कारण तेजी देखने को मिली। इसके अलावा साथ ही विदेशी निवेशकों की खरीदारी, घरेलू निवेशकों की खरीदारी, भू राजनीतिक घटनाक्रम, एशियाई बाजार के सकारात्मक संकेत, इत्यादि भी तेजी के  मुख्य कारण रहे।

आज के बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी50 के तेजी को देखते हुए यह पता लगाना आसान नहीं होगा की की आने वाले समय बाजार कितनी तेजी दिखाएगा और कितनी गिरावट

Titan कुछ बड़ा करने वाली है,छोटे घड़ी ब्रांड्स में करेगी निवेश, महंगे और प्रीमियम घड़ियों की ओर ध्यान।

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। यहां किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लें।

 

 

 

 

1 thought on “क्रूड ऑयल के भाव में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी भी उछले”

  1. Pingback: NSE IPO listing gain:5.71 गुना सब्स्क्राइब,allotment के बाद कितना मिल सकता है लिस्टिंग गेन। - MarketSensehindi

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top